शुक्रवार, 21 जून 2013

नभ पर बादल देखो कैसे उमड़ घुमड़ कर छाता है




दिग दिशाओं से कोई 
गर्जन करता आता है 
नैन तकते वसुधा को 
दूर ही से आवाज लगाता है   
मंद समीर की बढ़ी गति, नभ का संदेशा लाता है 
नभ पर बादल देखो कैसे उमड़ घुमड़ कर छाता है  


विटप लतिकाएँ झूम झूम कर 
आलिंगन करती आनंदित होकर 
उड़ रहे तृण पात हवा में 
दौड़ रहे आह्लादित होकर 
झूम रही लतिकाओं का, नृत्य-गान दिख जाता है 
नभ पर बादल देखो कैसे उमड़ घुमड़ कर छाता है  


दिखती विहगों की कलाबाजियां 
करती हवाओं संग अठखेलियाँ
नभ का कोना छू रहे  
टूटी मानो पैरों की बेड़ियाँ 
नभचरों का नव नर्तन,  नव स्पंदन भर जाता है 
नभ पर बादल देखो कैसे उमड़ घुमड़ कर छाता है 
 
 
तीक्ष्ण किरणों का विस्तृत जाल  
अब भंग हुआ जाता है 
नभ का जादूगर अनूठा 
अपना मायाजाल बिछाता है 
पुंज तेज रविकर का, कैसे मद्धम पड़ता जाता है 
नभ पर बादल देखो कैसे उमड़ घुमड़ कर छाता है 





@फोटो: गूगल से साभार

24 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर शब्द चित्र...भावों और शब्दों का बहुत सुन्दर संयोजन...

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी यह रचना कल शनिवार (22-06-2013) को ब्लॉग प्रसारण के "विशेष रचना कोना" पर लिंक की गई है कृपया पधारें.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर शब्दों का संयोजन...

    जवाब देंहटाएं
  4. सावन आगमन का बेहतरीन शाब्दिक चित्रण ! 

    जवाब देंहटाएं
  5. समां बांध गया मेघों का. बहुत सुन्दर.

    जवाब देंहटाएं
  6. मेघों का वर्णन करती एक सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही सुंदर रचना, शुभकामनाएं.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत ही सुन्दर ... आंदोलित करती पंक्तियाँ .. भाषा और भाव का आलोकिक संगम है इस रचना में ... उत्तम ...

    जवाब देंहटाएं
  9. बखूबसूरत रचना, आभार आपका

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर मेघाच्छादित रचना

    जवाब देंहटाएं
  11. मौसम के अनुसार बारिश से ओत-प्रोत रचना...बहुत-बहुत बधाई...

    जवाब देंहटाएं
  12. बादलों की तरह आल्हादित करता बहुत सुन्दर और प्रभावी शब्द चित्र....

    जवाब देंहटाएं
  13. मनोरम शब्द चित्र बांधा है।

    जवाब देंहटाएं
  14. तीक्ष्ण किरणों का विस्तृत जाल
    अब भंग हुआ जाता है
    नभ का जादूगर अनूठा
    अपना मायाजाल बिछाता है .............बहुत ही प्रभावशाली गीत। बचपन की वर्षा याद आ गई।

    जवाब देंहटाएं
  15. कुछ सिखाती समझाती कविता...... बहुत सुंदर भाव

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत सुन्दर भाव भरे है रचना में,
    खुबसूरत रचना ...आभार !

    जवाब देंहटाएं
  17. बहुत ही उत्कृष्ट प्रस्तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  18. खुबसूरत रचना ,बहुत सुन्दर भाव भरे है रचना में,आभार !

    जवाब देंहटाएं

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...