गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018

निमिया के डाढ़ी मैया

(फोटो गूगल से साभार)


निमिया के डाढ़ी मैया एक प्रचलित माता गीत है बिहार, उत्तरप्रदेश आदि क्षेत्रों में।  इस गीत का लिरिक्स (बोल)  ढूंढ रहा था इंटरनेट पे हिंदी में, मुझे नहीं मिला।  फिर मैंने गाना सुनकर उसका लिरिक्स खुद से लिखा है।  मुझे यह गीत बहुत ही पसंद है। यहाँ साझा कर रहा हूँ शायद कोई सज्जन लिरिक्स (बोल) ढूंढे तो उसे यह मिल जाए। अगर कुछ त्रुटि हो तो कृपया टिपण्णी (कमेंट) करके मुझे जरूर बताएँ मैं उसमें सुधार करूँगा। 

|| जय माता दी ||  

निमिया के डाढ़ी मैया - २ 
डाले ली असनवा 
कि झूमी झूमी ना 
मैया झूले लीं झुलनवा 
कि झूमी झूमी ना 

सातो रे बहिनिया के भैरों हवें भैया 
आदि शक्ति देवी के अनेक बाटे नैया - २ 
जेकरा सहारा नईखे - २ 
राखे लीं शरणवा
कि झूमी झूमी ना 
मैया दे लीं वरदनवा 
कि झूमी झूमी ना  
मैया दे लीं वरदनवा 
कि झूमी झूमी ना  

कामरुख कमख्या कलकत्ता वाली काली 
मैहर में शारदा विंधाचल विंध वाली - २ 
काश्मीर में वैष्णो देवी - २ 
जाने ला जहनवा 
कि झूमी झूमी ना   
भक्त करे दर्शनवा 
कि झूमी झूमी ना 
भक्त करे दर्शनवा 
कि झूमी झूमी ना 

आरा ऐरन देवी विन्धा में महथिन दाई 
शीतला बनारस बाड़ी अन्नपूर्णा माई - २ 
बाड़ा भीड़ होला ओहि जा 
बाड़ा भीड़ होला धनतेरस के बिहनवा  
कि झूमी झूमी ना 
मैया दे लीं अन्न धनवा 
कि झूमी झूमी ना 
मैया दे लीं अन्न धनवा 
कि झूमी झूमी ना 

राजरप्पा छिन्नमस्तिका कैमूर में तारा रानी
बाड़ी उजियार घाट मंगला भवानी - २
गहमर सकरा गढ़ में - २  
कमख्या   स्थनवा  
कि झूमी झूमी ना 
करे ला छाऊ बाबा पूजनवा 
कि झूमी झूमी ना 

भलनि भवानी पटन देवी थावे वाली 
बाड़ी डुमराव  डुमरेदिनी अउरी काली  - २ 
सावन सप्तमी के चढ़े - २ 
पुआ पकवनवा 
कि झूमी झूमी ना 
भरत गावे ले भजनवा 
कि झूमी झूमी ना 


निमिया के डाढ़ी मैया - २ 
डाली ली असनवा 
कि झूमी झूमी ना 
मैया झूले लीं झुलनवा 
कि झूमी झूमी ना 
मैया झूले लीं झुलनवा 
कि झूमी झूमी ना 



इस गीत का वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?time_continue=435&v=pqDJcIw3Qlw
(आप भी सुनेें, बहुत ही सुंदर गीत है। )




मंगलवार, 4 फ़रवरी 2014

गीत: माँ हंस सवार हो आओ मेरे द्वारे

(फोटो: गूगल से साभार)


माँ हंस सवार हो आओ मेरे द्वारे 
विपदा बड़ी है हरो कष्ट सारे 

तू बुद्धि दात्री, ज्ञान समंदर
वीणा वादिनी, झंकृत हर स्वर
ताप मिटे अब हर मन का 
माँ ऐसी हम पर कृपा तू कर
शीश झुकाए हम खड़े हैं, 
आश लिए दर्शन को तिहारे  
माँ हंस सवार हो आओ मेरे द्वारे 

हम निर्बुद्धि हम अज्ञानी 
बालक नादान करते नादानी
ज्ञान की अमृत हमें पिलाओ 
चले राह सही सदा  
दे बुद्धि ऐसी माँ वीणा पाणि 
मैहर वाली माता रानी 
तेरा बालक तुझे पुकारे 
माँ हंस सवार हो आओ मेरे द्वारे

माँ हंस सवार हो आओ मेरे द्वारे 
विपदा बड़ी है हरो कष्ट सारे  


आपसभी को वसंत पंचमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ !

गुरुवार, 15 अगस्त 2013

गीत : भला ऐसे देश पर क्यों ना नाज करे हम

(फोटो गूगल से साभार)


जहाँ हवाओं में घुली 
वीरों की गाथाएँ 
जहाँ हर बालक महाराणा 
और लक्ष्मीबाई सी बालाएँ 
जहाँ शेर के मुँह में हाथ डालकर 
नन्हा कोई उसकी दाँते गिन जाए 
भला ऐसे देश पर 
क्यों ना मान करे हम 
अभिमान करें हम 
जय भारत माता 
जय जय भारत माता 

जहाँ खुद भगवान ने जन्म लिया 
और दुष्टों का संहार किया 
जहाँ नदियाँ पूजी जाती हैं 
और गौ भी माता कहलाती है 
जहाँ सभ्यता और संस्कृति 
दुनियाँ को राह दिखाए 
भला ऐसे देश पर 
क्यों ना मान करे हम 
अभिमान करें हम 
जय भारत माता 
जय जय भारत माता 

जहाँ दुश्मनों ने जब भी 
भारत माता को ललकारा है 
बढ़कर आगे तब हमने 
उनकी छाती में तिरंगा गाड़ा है 
ऐसे वीर सपूतों पर 
जहाँ हर माँ वारी जाए 
भला ऐसे देश पर 
क्यों ना मान करे हम 
अभिमान करें हम 
जय भारत माता 
जय जय भारत माता 


स्वतंत्रता दिवस की आपसबों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ !!



LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...