![]() |
| (फोटो गूगल से साभार) |
जहाँ हवाओं में घुली
वीरों की गाथाएँ
जहाँ हर बालक महाराणा
और लक्ष्मीबाई सी बालाएँ
जहाँ शेर के मुँह में हाथ डालकर
नन्हा कोई उसकी दाँते गिन जाए
भला ऐसे देश पर
क्यों ना मान करे हम
अभिमान करें हम
जय भारत माता
जय जय भारत माता
जहाँ खुद भगवान ने जन्म लिया
और दुष्टों का संहार किया
जहाँ नदियाँ पूजी जाती हैं
और गौ भी माता कहलाती है
जहाँ सभ्यता और संस्कृति
दुनियाँ को राह दिखाए
भला ऐसे देश पर
क्यों ना मान करे हम
अभिमान करें हम
जय भारत माता
जय जय भारत माता
जहाँ दुश्मनों ने जब भी
भारत माता को ललकारा है
बढ़कर आगे तब हमने
उनकी छाती में तिरंगा गाड़ा है
ऐसे वीर सपूतों पर
जहाँ हर माँ वारी जाए
भला ऐसे देश पर
क्यों ना मान करे हम
अभिमान करें हम
जय भारत माता
जय जय भारत माता
स्वतंत्रता दिवस की आपसबों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ !!

