गुरुवार, 7 नवंबर 2013

शोर जो उगे हैं कुछ उन्हें निकाल रहा हूँ

(फोटो गूगल से साभार)


हल गाड़ दिया जमीन में
कुछ संकल्प उठा रहा हूँ 
शोर जो उगे हैं कुछ
उन्हें निकाल रहा हूँ
जो आतंकित करते हैं
खा जाते हैं
शुकून के फसल को
उन्हें जलाने की
तैयारी किए जा रहा हूँ

जख्म पर नमक
क्यूँ छिड़कते हैं लोग
नफरत का खेल कैसा
आज खेलते हैं लोग
जो ठान लिया है
मरहम लगाने कि
मरहम लगा रहा हूँ
नफरत का एक पेड़ काटा है अभी
प्रेम का पौधा इक लगा रहा हूँ

शोर जो उगे हैं कुछ
उन्हें निकाल रहा हूँ

कतरा कतरा पसीने का
बहुत है कीमती 
मगर हवा कुछ बदली है ऐसी 
अब यह मोती
देखने को नहीं मिलती
जो हवाओं की कब मानी है
आज कहीं बैठा
बस पसीना बहा रहा हूँ

शोर जो उगे हैं कुछ
उन्हें निकाल रहा हूँ





शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2013

भीगा एक चाँद

(फोटो गूगल से साभार)
 
 
 
भीगा एक चाँद, डूबा हुआ ताल में  
उसे निकाल लिया 
और फिर सुबह की धूप में 
संग उसे बिठा लिया 

ठंढी धूप बह चली 
महक उठी हर गली 
बदला हर नजारा है 
खिल उठी मुरझाई कली 

भीगा चाँद 
हर किसी को कहाँ नसीब होता है 
भीगी मुस्कराहट लिए 
हर कोई बस कहीं भीग रहा होता है 

मेरी खुशनसीबी है 
भीगा चाँद आज मेरे पास है 
मैं अपनी फकीरी पर क्यूँ रोऊँ 
कुछ नहीं, पर सबकुछ मेरे पास है 

रात तकिये के सिराहने 
रख चाँद मैं सो गया 
जो उठा, तो मिला एक आसमां 
और भोर हो गया 



LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...